फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   purchasing centers not being purchased Paddy

क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा धान

Tue, 08 Dec 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
सूखे की मार झेल रहे किसानों का कोई पुरसा हाल नहीं है। क्रय केंद्रों से धान को अमानक बता कर किसानों को लौटाया जा रहा है। दोहरी मार झेल रहे काश्तकार अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर उपज तैयार करने वाले किसानों का धान नहीं बिक पा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी क्रय केंद्रों पर धान न बिक पाने से किसान अपना धान बिचौलियों व व्यापारियों को कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर कागजों में खरीद की जा रही है, जबकि किसानों को धान या तो सीधे व्यापारी खरीद रहे हैं या फिर गांव में बिचौलियों के जरिये मंडी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


मजे की बात यह तब है जब जिला अधिकारी की ओर से भी धान खरीद के कड़े निर्देश दिये जाने के साथ ब्लॉकवार धान खरीद की निगरानी करने के लिए अधिकारियों की फौज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद न किये जाने के पीछे धान के चावल को एफसीआई के डिलेवरी के मानक के मुताबिक न निकलना बताया जा रहा है।

नाम न छापने की शर्त पर एक धान खरीद क्रय एजेंसी के खरीद अधिकारी का कहना था कि धान खरीद लेना बड़ी बात नहीं है। उसका बना चावल एफसीआई ले तब तो बात बने। ऐसा न हुआ तो धान खरीद करने वाले को रिकवरी खुद से पूरी करनी होगी।

ऐसे में कोई कर्मचारी धान खरीद कर रिस्क नहीं लेना चाहता। धान व चावल के मानकों में छूट दिये जाने पर ही किसानों के धान की खरीद हो सकेगी।

क्रय एजेंसियां धान की खरीद नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि धान मानक के मुताबिक नही है। वे शासन से डैमेज धान की खरीद करने में छूट दिये जाने का इंतजार कर रहे हैं।

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खुले खाद्य रसद विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी संजय कुमार शुक्ल का कहना है कि जो धान के नमूने किसान ला रहे हैं, उनका विश्लेषण किया जाता है।

डैमेज अधिक होने के कारण धान की खरीद न करना मजबूरी है। उन्होंने बताया कि धान तो सूखा है, लेकिन दाने टूटे व सफेद अपरिपक्व निकल रहे हैं।

इनसेट
क्वालिटी सही हो तभी खरीद संभव
मंडी परिसर में भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र है। केंद्र प्रभारी विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि कोई भी धान मानक होने पर ही लिया जाएगा। ऐसा न होने पर चावल की क्वालिटी एफसीआई के मानकों के मुताबिक नही होगी। शासन चावल की डैमेज में छूट देगा तो धान की खरीद हो सकेगी।

धान न बिक पाने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि मजबूरी में बिचौलियों व व्यापारियों को 900 से लेकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना पड़ रहा है।

ग्राम पथवलिया के किसान राम नरेश का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्र से धान का अमानक बता कर लौटा दिया गया तो मजबूरी में मंडी में ही व्यापारी को 1100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना पड़ा।

इसी तरह ग्राम भदुआतरहर के किसान शत्रोहन यादव का कहना है कि गेहूं की बोआई के लिए पैसे की जरूरत है। ऐसे में जब क्रय पर धान बेचने गए तो धान को अमानक बता कर लौटा दिया। ऐसे में मुझे मंडी के व्यापारी को 1000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना पड़ा।


सभी क्रय एजेंसियों को किसानों से धान खरीद करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसानों से कुछ धान खरीदा गया है। इस साल सब धान का बनने वाला जो चावल है, वह एफसीआई को डिलेवरी वाले मानक पर पूरी तरह से खरा नहीं उतर पा रहा है। धान व चावल की मानकों में छूट के लिए एफसीआई मुख्यालय को धान का नमूना भेजा गया है। - देवी प्रसाद, रीजनल फूड कंट्रोलर देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed