फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest on of villagers at Khorhansa and Umaria sub-centre

Gonda News: खोरहंसा व उमरिया उपकेंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 01 Jun 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest on of villagers at Khorhansa and Umaria sub-centre
खोरहंसा बिजली उपकेंद्र के सामने गोंडा-अयोध्या मार्ग जाम करते बुजुर्ग व शाहपुर में रास्ते पर गिर
मोतीगंज/टिकरी/गोंडा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को खोरहंसा विद्युत उपकेंद्र पर फूट पड़ा। बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने और क्षमता वृद्धि न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बुजुर्ग रोडवेज बस के सामने सड़क पर बैठ गया, जिससे गोंडा-अयोध्या मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य कराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे चकसड़ महदेईया निवासी शिवम तिवारी, फिरोजपुर के प्रशासक (प्रधान) सोनू शुक्ल और दौलतपुर निवासी अवधेश तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण खोरहंसा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियंता विशाल चौरसिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि महदेईया गांव में 11 दिन के भीतर आठ बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उपकेंद्र के अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित कराने का प्रयास किया। इस दौरान खोरहंसा निवासी बुजुर्ग रोडवेज बस के सामने सड़क पर बैठ गया। देखते ही देखते गोंडा-अयोध्या मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर खोरहंसा चौकी प्रभारी पवन मिश्र और मुख्य आरक्षी अजय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को समझाकर सड़क से हटाया और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति संभाली। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर रविवार देर रात उमरिया विद्युत उपकेंद्र पर भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। शाहपुर निवासी अब्दुल रजिक उस्मानी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 24 मई को आंधी और बारिश के बाद शाहपुर, अकबरपुर, बल्लीपुर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। एक सप्ताह बीतने के बाद भी व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना था कि वे लगातार लाइन दुरुस्त कराने और आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उपकेंद्र पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

वजीरगंज के एसडीओ विकास यादव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। टूटे हुए तारों की मरम्मत कराई गई है तथा महदेईया गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जहां भी तकनीकी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जा रहा है।

खोरहंसा बिजली उपकेंद्र के सामने गोंडा-अयोध्या मार्ग जाम करते बुजुर्ग व शाहपुर में रास्ते पर गिर

खोरहंसा बिजली उपकेंद्र के सामने गोंडा-अयोध्या मार्ग जाम करते बुजुर्ग व शाहपुर में रास्ते पर गिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed