फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest of lawyers regarding withdrawal of case

Gonda News: मुकदमा वापसी को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Protest of lawyers regarding withdrawal of case
गोंडा। मनकापुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध व अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यालय के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने जुलूस निकालकर कचहरी में प्रदर्शन के बाद सभा की। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र व संचालन बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र गुप्ता और सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

दोनों संघों के संयुक्त तत्वावधान में जुलूस, प्रदर्शन व सभा में साल 2021 के आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर नगर कोतवाली में दर्ज फर्जी केस वापस लेने की मांग की गई। आगामी 16 जून को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में संयुक्त सभा कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष माधवराज मिश्र, बिंदेश्वरी दूबे, केके पांडेय, परशुराम मिश्र, चंद्रमणि तिवारी, राम प्रताप गोस्वामी, अशोक तिवारी, संतोषी लाल तिवारी, श्रीकांत पांडेय, मनोज कुमार सिंह, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed