{"_id":"5d9e17be8ebc3e93b147cea2","slug":"printer-theft-by-breaking-the-camera-of-cmo-office-gonda-news-lko4859103193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ आफिस का सीसी कैमरा तोड़ कर प्रिंटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ आफिस का सीसी कैमरा तोड़ कर प्रिंटर चोरी
विज्ञापन
गोंडा। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर लगा क्लोज सर्किट कैमरा तोड़कर कम्प्यूटर सेल से प्रिंटर व कुछ इलेक्टॉनिक उपकरण चोरी कर लिया गया। सूचना पाकर बुधवार को नगर पुलिस ने पहुंचकर कार्यालय का जायजा लिया इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने कार्यालय के ही चार स्वास्थ्य कर्मियों को हिरासत में लिया है। सूचना पाकर सुबह सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने भी घटना की जानकारी ली। उनके निर्देश पर विभाग के कर्मचारी ने घटना की नगर पुलिस को तहरीर दी है।
जिला चिकित्सालय परिसर में जिला मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय है। यहां पर सुबह जब विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो देखा कार्यालय के गेट व अन्दर लगा कैमरा टूटा पड़ा है। कर्मचारियों ने बड़ी अनहोनी की आशंका होने पर इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी।
थोड़ी देर बाद नगर पुलिस की टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। कुछ देर बाद सीएमओ डॉ. मधु गैरोला भी पहुंचीं, उन्होंने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों से घटना की जांच कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सभी कमरों की तलाश की तो सीएमओ कार्यालय के कम्प्यूटर सेल का कक्ष का ताला खुला मिला प्रिंटर गायब बताया गया। अन्य किसी कमरे का ताला टूटा नहीं मिला लेकिन दो सीसीटीवी कैमरा टूटा बिखरा पड़ा मिला। विभाग के फाईलेरिया नियंत्रण इकाई में कार्यरत कीट संग्रहकर्ता जितेंद्र कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर चोरी व तोड़फोड़ की इस घटना में कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी कार्यालय में सुबह छह बजे से दो बजे तक ड्यूटी रहती है। बुधवार को सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा तो देखा कि सीसीटीवी कै मरा टूटा है और मॉडम आदि गायब है। गेट पर लगा कैमरा भी टूटा पड़ा है।
इस बारे में सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कार्यालय के सीसी कैमरे टूटे है और कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण गायब हैं। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है। इस बारे में नगर कोतवाल आलोक राव का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।