फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   presentation of Awadhi-Bhojpuri in Gonda festival

अवधी-भोजपुरी के संगम ने बांधा समां

Thu, 11 Feb 2016 10:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
presentation of Awadhi-Bhojpuri in Gonda festival
किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का पिटारा खोला गया और युवाओं ने रस्साकसी के माध्यम से जोर आजमाइश की। गोंडा महोत्सव दूसरे दिन रामशंकर यादव एंड पार्टी के बिरहा गायन से कार्यक्रम परवान चढ़ा। इसके बाद एक-एक कर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


शफीक अहमद ने एकल गायन प्रस्तुत किया। रघुकुल महिला विद्यापीठ की छात्राओं ने समूह गीत, दीक्षा उपाध्याय ने एकल नृत्य, संगीतांजलि साधना केंद्र की प्रगति श्रीवास्तव ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन


तुषा बंकू ने गीत गाया तो नटराज ग्रुप की ओर से हर्षित कुमार व अन्य ने नृत्य प्रस्तुत किया। शगुन श्रीवास्तव ने गीत, उज्ज्वल श्रीवास्तव ने एकल नृत्य, महर्षि विद्यामंदिर के बच्चों ने कृष्णलीला, जगमोहन इंटर कॉलेज के राजकुमार ने एकल गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णवी शर्मा ने एकल नृत्य, रघुकुल महिला विद्यापीठ की छात्राओं ने जबर्दस्त डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्वा सिंह ने एकल गीत गाया। इसके बाद बहराइच से आए मूक बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed