{"_id":"697118cadd06e8c3cb05a790","slug":"preparations-for-voters-day-intensified-various-events-will-be-organized-gonda-news-c-100-1-slko1026-150768-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मतदाता दिवस की तैयारी तेज, होंगे विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मतदाता दिवस की तैयारी तेज, होंगे विविध आयोजन
Wed, 21 Jan 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया-माई वोट निर्धारित की गई है। जिलेभर में मतदाता जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, मतदान केंद्रों एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) में मतदाता शपथ, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, गीत एवं पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। सभी कार्यालयों में सुबह 11 बजे मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर एवं अन्य वर्गों के मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम, प्रभात फेरी और ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।