{"_id":"6191437e4e568467b674a034","slug":"pratigya-yatra-filled-the-enthusiasm-of-congress-workers-gonda-news-lko604428239","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक साथ सातों विस क्षेत्रों में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। आयोजन से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी कुलदीप चौधरी ने रविवार को कांग्रेस भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी व राजा देवी बक्स सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गोंडा विधानसभा में सद्भावना चौराहे से प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा रविवार से 24 नवंबर तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में की जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र धर द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा मसकनवा बाजार, खालेगांव, पटखौली, फुटहिया, चांदनीचौक, पहलवानगंज, पायरखास, दरियापुर, तेंदुआ रानीपुर, इटैला बुजुर्ग, छपिया आदि गांवों तक पहुंची। प्रतिज्ञा यात्रा में आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर में किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, गेंहू धान का मूल्य 2500 रूपए व गन्ने का मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल करने, 20 लाख सरकारी रोजगार देने, संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने सहित कांग्रेस की अन्य प्रतिज्ञाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्रधर द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार में तेजी से बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी, दिनों दिन बढ़ रहे अपराध से आम जनता त्रस्त है। प्रतिज्ञा यात्रा में कामता प्रसाद त्रिपाठी, विकास चतुर्वेदी, डॉ दिनेश द्विवेदी, रोहित कुमार, अवधेश चतुर्वेदी, गिरजेंद्र तिवारी, सोनू द्विवेदी, रमेश कुमार, अंकित दुबे, बच्चनधर दुबे आदि शामिल रहे। वहीं तरबगंज में कांग्रेस नेता व विधानसभा प्रभारी अवधेश दूबे के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन हुई।