{"_id":"68d823c4b5561a0b8f0ba499","slug":"praised-the-mother-by-offering-coconut-and-scarf-gonda-news-c-100-1-slko1028-144647-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नारियल-चुनरी चढ़ाकर किया मां का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नारियल-चुनरी चढ़ाकर किया मां का गुणगान
Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन की धूम रही। मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। बुद्धि और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री स्कंदमाता की विधिविधान से पूजा-अर्चना करने से संतान का सुख प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा के समक्ष नारियल, चुनरी चढ़ाकर गुणगान किया।
शनिवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। खैरा भवानी महंत रवि ने बताया कि मां की महिमा निराली है। वह कल्याण करने वाली हैं। सच्चे मन से जो भी पूजन-अर्चन करता है, माता उसका कल्याण करती हैं। शहर के काली भवानी मंदिर, उमरीबेगमगंज के वाराही देवी मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की गई। मेहनौन के पटमेश्वरी देवी मंदिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। पूरे नवरात्र में यहां मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं माता रानी पूरी करती हैं। उधर, पंडालों में हर तरफ देवी गीत और भजन गूंज रहे हैं। सुबह से शाम तक मां की आराधना की जा रही है। प्रतिमाएं स्थापित करके लोग अनुष्ठान करके मां की कृपा प्राप्त कर रहे हैं। बालपुर के बटौरा बाबा मंदिर और पतिसा में मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है।