{"_id":"673f739a069aeaf9800cbbae","slug":"pradhans-brother-injured-by-beating-dies-gonda-news-c-100-1-slko1029-127691-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिटाई से घायल प्रधान के भाई ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिटाई से घायल प्रधान के भाई ने दम तोड़ा
Thu, 21 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली के महादेवा गांव के प्रधान नरेंद्र कुमार गिरि के भाई रमेश गिरि की 23 अक्तूबर 2023 को पिटाई कर दी गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से वह कोमा में थे। बृहस्पतिवार को घर में ही रमेश की मौत हो गई।
प्रधान नरेंद्र गिरि ने बताया कि पिटाई से चोट लगने के कारण ही उनके भाई की मौत हुई है। उन्होंने नगर कोतवाली में पिटाई की एफआईआर के साथ मौत होने की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर रमेश का पोस्टमार्टम कराया है। प्रधान ने बताया कि घर का निर्माण कराने को लेकर विवाद में बीते 23 अक्तूबर 2023 को रात 09:10 बजे सात लोगों ने पहुंचकर विवाद किया। उनके भाई रमेश गिरि की पिटाई कर दी। लंबे समय तक इलाज के बाद भी रमेश स्वस्थ नहीं हुए तो उन्हें घर ले आए थे। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।