फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pradhan and his sons shot the young man in enmity

प्रधान व उसके बेटों ने रंजिश में युवक को मारी गोली

Thu, 30 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and his sons shot the young man in enmity
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी प्रधान - फोटो : GONDA
थाना क्षेत्र के गांव हृदय की नगरिया में मंगलवार शाम रंजिश में प्रधान और उसके बेटों ने एक युवक पर पथराव कर गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान व उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामू पुत्र रामकरन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका चचेेरा भाई अतेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह मंगलवार देर शाम बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, गुलवीर सिंह, दिनेश सिंह, प्रधान पुत्र मोहित व एक नाबालिग बेटा, हरीश, पप्पी उर्फ शिवकुमार व दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। सभी ने लाठी, डंडों, ईंटों पत्थरों से उसे पीटा। उसके बाद गोली मार दी। गोली अतेंद्र की गर्दन के नीचे लगी, जिसमें वह घायल हो गया। रामू ने बताया कि तीन दिन पूर्व प्रधान के बेटों व भतीजे ने अतेंद्र के साथ गाली गलौज की थी। उसी रंजिश को लेकर उसे गोली मारी गई है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी उमेशचंद्र शर्मा मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल में रेफर कर दिया गया। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दी । पुलिस ने आरोपी प्रधान महेंद्र सिंह व उसके नाबालिग बेटे को खैर टैंटीगांव मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी पक्ष फायरिंग व पथराव करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed