फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pradarshan

बकाया मानदेय की मांग हेल्थ वर्करों का प्रदर्शन

Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
फोटो-8-गोंडा में बेलसर सीएचसी पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा। -संवाद - फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। बकाया मानदेय व अन्य मांगों को लेकर सीएचसी पर बुधवार को आशा/संगिनी हेल्थ वर्करों ने गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दाम नहीं तो काम नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन

सीएचसी क्षेत्र में 54 ग्राम पंचायतों में 203 आशा व दर्जन भर संगिनी हेल्थ वर्कर हैं। जिन्होंने कोविड से लेकर अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर कार्य किया था, लेकिन कोविड ड्यूटी सहित अन्य कार्यक्रमों में सेवा देने के बाद भी एक पैसे का भुगतान अभी तक नहीं दिया गया। उधर तीन माह से मिलने वाला मानदेय का एक भी पैसा का भुगतान नहीं किया गया है। पैसा न मिलने से हेल्थ वर्करों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग लगातार ड्यूटी ले रहा है, लेकिन पैसे का भुगतान नहीं कर रहा है। हेल्थ वर्करों में अंदर ही अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा था। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आशा/संगिनी हेल्थ वर्करों ने सीएचसी गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पूनम ने तिवारी कहा कि दो साल बीतने के बाद भी एक पैसे का भुगतान नहीं मिला है। वहीं ललिता गौतम ने कहा कि 2016 का कुछ लोगों का जननी सुरक्षा का भुगतान नहीं हुआ है। मनोज सिंह ने कहा कि नसबंदी का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीएचसी अधीक्षक के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। अधीक्षक सतपाल सोनकर ने बताया कि आशा हेल्थ वर्करों का जल्द भुगतान कराया जाएगा। रेखा सिंह, नेहा, सिंह, कमलेश, रेनू, पूनम, रीता सिंह, मन्नू सिंह, नीलम तिवारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed