फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pradarshan

पुल निर्माण पूरा न होने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Sun, 15 May 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
फोटो-3-गोंडा में कटरा बाजार के मथुरा गांव के पास ओवरब्रिज निर्माण पूरा न होने से प्रदर्शन करते ग्र? - फोटो : GONDA
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा के मथुरा गांव के पास टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण तीन साल से पूरा न होने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस निर्माण पूरा न होने से पुलिस के समीप बने गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। भाजपा विधायक बावन सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और प्रदर्शन समाप्त हुआ। कटरा बाजार के मथुरा गांव के पास टेढ़ी नदी पर वर्ष 2020 में भाजपा शासन काल में 9 करोड़ 40 लाख 44 हजार रुपये की लागत से उपगामी पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी। पुल का निर्माण 80 मीटर कराया जाना था। स्वीकृति के बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन बीच में निर्माण कार्य ठप हो गया। पुल निर्माण कार्य बंद होने व नदी में की गई खुदाई से हुए गड्ढे में गिरकर बीते दिनों आशीष की मौत हो गई थी। दो दिन पहले गड्ढे में गिरने से एक बच्चा डूब रहा था। ग्रामीणों ने बचा लिया था।
विज्ञापन

इधर, पुल निर्माण न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने ग्रामीणों को पुल निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। सेतु निगम के सहायक अभियंता एसएन पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण न हो पाने के चलते कार्य प्रभावित था। किसानों से बात हो चुकी है पिलर के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू करा दिया गया है, जल्द ही पुल का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिवनाथ पाठक, पवन कुमार मिश्रा अर्जुन गौतम, नन्हे यादव, रंजीत सिंह हिमाशुंधर शास्त्री, राकेश मिश्रा अनिल शुक्ला सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed