फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pound dead body found

Gonda News: तालाब में किशोर व युवक की डूबने से मौत, मातम में बदलीं होली की खुशियां

Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
pound dead body found
रोते बिलखते परिजन
खोड़ारे/खरगूपुर (गोंडा)। होली के अवसर पर दो परिवारों में उस समय चीख पुकार मच गई, जब उनके लाल के डूबने की खबर मिली। बीते बुधवार को रंग खेलने के बाद तालाब में नहाने गए खोड़ारे थाना के डिवलीडीह निवासी रोहित जायसवाल (17) व खरगूपुर के असिधा गोहन्ना निवासी शिवम श्रीवास्तव उर्फ विक्की (19) की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

खोड़ारे के डिवलीडीह गांव निवासी रोहित जायसवाल अपने कई दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। वह होली खेलते-खेलते गांव के पास तालाब पर नहाने लगा। वह मछुआरों की नाव लेकर अपने दोस्तों के साथ तालाब में घूमने लगा। अचानक गहरे पानी में जाकर नाव पलट गई। जिससे नाव पर सवार सभी बच्चे डूबने लगे। उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

शोर मचाने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में सीएचसी बभनजोत पर ले गए। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से होली की खुशियों में डूबे गांव में देखते ही देखते कोहराम मच गया। उसकी दादी मायावती के मुताबिक, गांव के विजय कुमार, अनुज, जितेंद्र के साथ तालाब पर नहाने गया था। पानी में नाव पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गौरा दिनेश कुमार राय ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असिधा के मजरा गोहन्ना निवासी गांव के शिवम श्रीवास्तव उर्फ विक्की (19) घर से होली खेलने के लिए निकला था। वह दोपहर तक होली खेलता रहा। इसके बाद वह गांव के निकट अपने चार अन्य साथियों के साथ तालाब में स्नान करने गया। जहां अधिक पानी होने के चलते शिवम डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाकी चारों साथी बच गए और आकर लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से शिवम के शव को तालाब से निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
इनसेट
लापता युवक का खेत में मिला शव
खरगूपुर (गोंडा)। पिता-पुत्र में कहासुनी के बाद घर से गायब हुए युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत निधि नगर के मजरा सोतहवा निवासी रमेश गिरि (22) की मंगलवार को पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से नाराज होकर चला गया। रमेश को परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। दूसरे दिन बुधवार को गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर खेत में रमेश का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed