फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pond,dead Baby found

कार्यदायी संस्था की लापरवाही से चली गई मासूम की जान

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
pond,dead Baby found
फोटो-14-गोंडा में इटियाथोक के लोहशीशी बेलवा शुक्ल गांव में स्थित गड्ढा। -संवाद - फोटो : GONDA
इटियाथोक (गोंडा)। शौच के लिए घर से बाहर निकली एक मासूम (3) की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। जबकि, उसका भाई हादसे का शिकार होने से बच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनाने में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई। जेसीबी से किए इन गड्ढों की मिट्टी बराबर नहीं की गई थी।
विज्ञापन

इटियाथोक के लोहशीशा ग्राम पंचायत के बेलवा शुक्ल मजरे के निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी का पांच वर्षीय बेटा शिवम और तीन वर्षीय बेटी शिवानी बुधवार की सुबह घर से थोड़ी दूर शौच के लिए गए थे। यहां पर सड़क का निर्माण चल रहा चला था। जेसीबी से कई जगह गड्ढा खोदा गया है। गांव के किसान अपने खेतों में पाइप के सहारे पानी ले जा रहे थे। खेतों की सिंचाई करते समय गड्ढे में पानी भर गया।
विज्ञापन

पानी देखकर दोनों भाई बहन गड्ढे की तरफ चले गए। पानी भरा होने से शिवानी का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में चली गई। शिवानी को डूबता देखकर शिवम् ने घर आकर पूरी बात बताई। लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पानी में डूबने से बेटी शिवानी की मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed