फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

सपा नेताओं को किया नजरबंद, करनैलगंज में जोरदार प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
political
गोंडा। महंगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्घ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन ने सपा के प्रदर्शन को रोकने के लिए जिले के अधिकांश नेताओं को उनके घरों के सामने पुलिस फोर्स लगाकर नजरबंद कर दिया। कई नेता तहसील तक पहुंचने में कामयाब रहे। करनैलगंज में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे एक दिन पहले ही रात में घर से गायब हो गए और दूसरे घर रहे। घर पर पुलिस का पहरा रहा लेकिन सपा नेता मसूद आलम खां, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ करनैलगंज तहसील परिसर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। तहसील भवन के सामने धरने पर बैठ गए और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर मेहनौन की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कमरुद्दीन, प्रतिभा सिंह ने सपा कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडई पर उतारू है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पंचायत चुनाव में जमकर धांधली की गई है।
विज्ञापन

सपा के लोगों को नामांकन तक नहीं करने दिया गया। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है। सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 20 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। वहीं तरबगंज तहसील क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्व विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के घर बल्लीपुर में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। बाद में यहां से एमएलसी रणविजय सिंह, नरेंद्र सिंह सहित चार लोगों को तहसील जाकर ज्ञापन देने की अनुमति दी गई। तरबगंज में ही समाजवादी पार्टी के युवा विंग के राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह के आवास परास गांव में पुलिस ने पहरा बैठा दिया। वह किसी तरह उमरी पहुंच गए और यहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक को किया घर में नजरबंद
गौरा में पुलिस ने पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को उनके घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने अपने आवास के समाने प्रदर्शन किया और यहीं पर ज्ञापन सौंपा। मनकापुर में पूर्व विधायक राम विशुन आजाद ने अपने गांव मूसेपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, मसूद आलम खां बुधवार को ही घर से निकल गए और गुरुवार की सुबह कार्यकर्ताओं के साथ तहसील करनैलगंज परिसर में पहुंच गए। यहां करनैलगंज के पूर्वमंत्री योगेश प्रताप सिंह के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और एसडीएम हीरालाल को ज्ञापन सौंपा। बैजनाथ दूबे ने कहा कि भाजपा की सरकार सपा से डरती है। हर बार कार्यकर्ताओं पर पहरा बैठाने तथा नजरबंद करने का काम करती है। इस दौरान एमएलसी महफूज खां, पूर्व प्रमुख साबिर अली, प्रयागदत्त मिश्र, पीडी साहू, राम कुमार शुक्ल, अशोक तिवारी, सुमित तिवारी राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

गौरा विधानसभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, युवा नेता समाजवादी पार्टी अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिंपल सिंह, रहम अली कादरी, भोलू सिंह प्रधान, अनिल पांडे, जिला उपाध्यक्ष राम जीत निषाद, जफरुद्दीन बेग, मोहम्मद रफीक, अब्दुल अजीज तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। तरबगंज में पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, रामभजन चौबे, केशवराम यादव, रविंद्र नाथ पांडे, देवमणि तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed