{"_id":"6a340276ef7f3db9160285c0","slug":"police-investigation-reveals-details-in-the-case-involving-former-mp-and-mla-prateek-singh-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गूगल से नंबर खोजकर फोन पर धमकी देता था आरोपी, पूर्व सांसद व विधायक बेटे को धमकी मामले में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गूगल से नंबर खोजकर फोन पर धमकी देता था आरोपी, पूर्व सांसद व विधायक बेटे को धमकी मामले में खुलासा
Thu, 18 Jun 2026 08:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:06 PM IST
सार
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट और गूगल की मदद से कुछ ही मिनटों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर तलाश कर उन्हें कॉल करता था।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट और गूगल की मदद से कुछ ही मिनटों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर तलाश कर उन्हें कॉल करता था।
पूर्व सांसद को धमकी देने के मामले की जांच के सिलसिले में गोंडा पुलिस की टीम राजस्थान के अलवर पहुंची थी। वहां मांडावर थाने की पुलिस से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी संदीप शर्मा विभिन्न राज्यों के नेताओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर इंटरनेट के माध्यम से आसानी से खोज लेता था। पुलिस के अनुसार, किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति का नंबर ढूंढना उसके लिए बेहद आसान काम था।
जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने संदीप शर्मा को मानसिक रूप से बीमार बताया है। उसका इलाज जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल गोंडा पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। धमकी देने के पीछे की मंशा, आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके पूर्व के गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन