{"_id":"630a609dde061d1f3f594db2","slug":"police-inspection-saru-river-kajree-teej-gonda-news-lko645545312","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी तेज मेले में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरी तेज मेले में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा के करनैगंज में सरयू घाट का निरीक्षण करते डीआईजी। -संवाद
- फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। कजरी तीज मेले के मद्देनजर शनिवार को सरयू घाट पर पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने निरीक्षण किया, और कांवड़ियों के आने जाने वाले रास्ते को देखा। पुलिस फोर्स की तैनाती के लिए बनाए चार्ट व स्थल का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पर्याप्त पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवान लगाए जा रहे हैं। घाट पर कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में सिपाहियों की तैनाती की जाए, जोकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखें।
महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए। डीआईजी ने कहा कि मेला स्थल के साथ-साथ कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर मोबाइल टीमों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कहीं भी किसी कांवड़ियों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। तीज को लेकर करनैलगंज के सरयू घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की शाम से कांवड़ियों की भीड़ सरयू घाट पर जुटने लगेगी। नदी में भी बैरिकेडिंग कराई गई है, जिससे कोई भी कांवड़िया गहराई में नहीं जाने पाए। इसके अलावा गोताखोर, पीएसी के जवानों के साथ-साथ पीएसी की मोटर बोट लगाई गई है। रैंप एवं बालू भरी बोरियों की सीढ़ियां बनाई जा चुकी है। उपजिलाधिकारी हीरालाल की निगरानी में तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि घाट से 500 मीटर दूर दुकानें लगाई जाएंगी।
श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
शनिवार को भदई गंगा स्नान पर्व के मौके पर सरयू घाट पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी। दूरदराज क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और पूजन अर्चन किया। सरयू घाट पर मेले का आयोजन भी हुआ। (संवाद)