फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police

फरियादियों की शिकायतें सुन करें सौम्य व्यवहार:आईजी

Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
police
07द्दस्रड्डश्च9-गोंडा के उमरीबेगमगंज थाने का निरीक्षण करते आईजी डॉ राकेश सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। आईजी डॉ. राकेश सिंह मंगलवार को थाना उमरीबेगमगंज का किया निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले फरियादियों से सौम्य व्यवहार करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह मंगलवार को अचानक थाना उमरीबेगमगंज पहुंचे। वहां आईजी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, शस्त्रागार व हवालात का निरीक्षण किया। कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के बारे में जानकारी ली। ग्राम अपराध रजिस्टर/अपराध रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बीट दरोगाओं व सिपाहियों से उन्हें आवंटित बीट व सिपाहियों से बीट बुक के बारे में सवाल किए। सिपाहियों को सक्रियता के साथ बीट पर काम करने के निर्देश दिए। आईजी ने थाने पर आने वाली शिकायतों को समय से निराकरण करने के साथ ही फरियादियों से सौम्य व्यवहार करने की नसीहत भी दी। मिशन शक्ति अभियान में महिला आरक्षियों को सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों/स्थानों की सुरक्षा के लिए रात गश्त बढ़ाने, बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तय करने तथा थाना क्षेत्र के अपराधियों की निगरानी कर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed