{"_id":"68d8240ed30600d274087ec6","slug":"police-foot-patrolling-will-be-made-effective-sp-gonda-news-c-100-1-brp1002-144652-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी बनाई जाएगी पुलिस फुट पेट्रोलिंग : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी बनाई जाएगी पुलिस फुट पेट्रोलिंग : एसपी
Sun, 28 Sep 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
एलबीएस पीजी काॅलेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत:
गोंडा। पुलिस फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। महिला पुलिस अधिकारी अपनी बीट के गांव, नगर व वार्डों में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी। ये बातें शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विनीत जायसवाल ने कहीं।
मिशन शक्ति के बारे में एसपी ने कहा कि ये सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का व्यापक सामाजिक अभियान है। इसलिए इस चरण को मिशन मोड पर सफल बनाया जाएगा। प्रदेश की हर बेटी को सुरक्षा व सम्मान का भरोसा दिलाया जाएगा। एसपी ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय करते हुए शोहदों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वे अपराध करने का साहस नहीं कर सकेंगे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तीकरण का प्रथम और मूलभूत साधन है। मिशन शक्ति की समन्वयक व कार्यक्रम की संचालिका डॉ. चमन कौर ने मैं खाकी वर्दी वाला हूं, देश का रखवाला हूं... कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. मुक्ता टंडन, डॉ मनीषा पाल, पिंकी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।