{"_id":"61d5e322e39481251d26cc75","slug":"police-food-record-gonda-news-lko6121610195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के बड़ा खाना में 60 पूड़ी खाकर बनाया नया रेकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के बड़ा खाना में 60 पूड़ी खाकर बनाया नया रेकार्ड
फोटो- 20- गोंडा के पुलिस लाइन में बड़ा खाना में 60 पूड़ी खाकर रेकार्ड बनाने वाले ऋषिकेश को सम्मानित क?
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बड़ा खाना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी संतोष कुमार मिश्र ने खुद आरक्षियों को भोजन परोसा और साथ में खाना खाया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में पीएसी के दीवान ऋषिकेश राय ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ा। पहले उन्होंने 51 पूड़ी खाकर पहला स्थान हासिल किया था। अब 60 पूड़ी खाकर नया रिकार्ड बनाया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड से पूर्व आयोजित बड़ा खाना में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर रिक्रूट आरक्षियों का उत्साह बढ़ाया। स्वयं भोजन परोसा तथा उनके साथ भूमि पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित खाना प्रतियोगिता में पिछली बार आयोजित बड़ा खाना में प्रथम स्थान पाने वाले पीएसी के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश राय ने पुन: अपने ही 51 पूड़ी खाने के रिकार्ड को तोड़ते हुए 60 पूड़ी खाकर प्रथम स्थान हासिल कर नया रिकार्ड बनाया। रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार सिंह ने 48 पूड़ी खाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले मुख्य आरक्षी व रिक्रूट आरक्षी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।