{"_id":"630bb389bad2cc2edd52e8af","slug":"police-enquary-gonda-news-lko645697293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम निरोधक टीम बम और बारूद्व बरामदगी की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम निरोधक टीम बम और बारूद्व बरामदगी की करेगी जांच
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कस्बे के बरदही बाजार में एक मकान से बरामद विस्फोटक सामग्री से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बम व बारूद के साथ मिली सामग्री की जांच बम निरोधक टीम से कराने की रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद मिले इनपुट से मकान मालिक की तलाश तेज हो गई है। मकान मालिक शिव कुमार साहू वर्तमान समय में दिल्ली में रह रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना होगी।
बता दें कि बीते शनिवार को मनकापुर में शिवकुमार साहू के दो मंजिला मकान में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक, गोला, बारूद आदि बरामद किया था। कोतवाली पुलिस, इंटेलिजेंस, एलआईयू सहित सभी जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को शनिवार देरशाम जानकारी हुई कि शिव कुमार साहू के दो मंजिला मकान में कुछ लोग गोला बनाते हैं। गोला बारूद रखे हैं।
थाने के उपनिरीक्षक वीरबल, आरक्षी रूपेश पटेल, अमन तिवारी, अवधेश यादव ने मकान में जांच किया तो वहां तीन लोग मिले। घर की तलाशी हुई तो पांच बोरा सुतली बम, 25 किलोग्राम बारूद, 40 किलोग्राम एलुमिनियम पाउडर आदि सामान बरामद हुआ। मौके से सलमान, रिजवान व किस्मत अली निवासी करौंदी भिटौरा को गिरफ्तार किया। उक्त गोला बारूद बनाने व रखने के बारे में पूछा गया तो कोई बनाने व बेचने का लाइसेंस नहीं मिला। माना गया कि अवैध रूप से बम बनाने का कार्य हो रहा था।
विज्ञापन
थाने के उपनिरीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर रविवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली सामग्री की जांच बम निरोधक दस्ता के अधिकारी करेंगे। इसके लिए टीम को बुलाई गई हैं। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। मामले में अन्य एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
मकान मालिक की मुश्किलें भी बढ़ी
बरदही बाजार के पास दो मंजिला मकान को महज पांच हजार मासिक पर किराये पर देने वाले मकान मालिक शिव कुमार साहू की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मकान मालिक ने किराये पर देने से पहले रहने वाले क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी की या नहीं, इसकी जांच होगी। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मकान मालिक शिव कुमार साहू को जानकारी थी कि जो मकान किराये पर दिया है। उन्हें पता है कि वहां गोला बारूद बन रहा है। बता दें कि थोड़ी दूर पर गोंडा के सांसद की कोठी भी है और बाजार भी है। रेलवे स्टेशन भी है, ऐसे में जांच कई बिंदुओं पर हो रही है।
अवैध व्यवसाय कर रहे थे, या कोई रणनीति थी
बड़े स्तर पर विस्फोटक बरामद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने भले ही मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वह तीन लोग काम करने वाले ही माने जा रहे हैं। पूरे खेल के पीछे कोई न कोई और है। जिसमें अब मकान मालिक से पूछताछ के बाद ही पर्दा उठ सकता है। यह भी सवाल उठ रहा है कि यह अवैध व्यवसाय कुछ लोग कर रहे थे, यह भी कोई और बात थी। मनकापुर एक ऐसा स्थान है जहां से कई सवालों का उठना लाजिमी है। यहां से अयोध्या तक सीधी रेलवे सेवा भी है। वहीं कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, इससे पुलिस काफी सतर्कता से जांच कर रही है।