{"_id":"6324c3889c7e4c2a6d250e53","slug":"police-cctv-nawabganj-gonda-gonda-news-lko6486559182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज बवाल में सीसीटीवी फुटेज से 100 लोगों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज बवाल में सीसीटीवी फुटेज से 100 लोगों की पहचान
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाने में पुलिस कस्टडी में पिटाई से मौत के मामले में थाना नवाबगंज में प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज समेत चार लोगों ने तोड़फोड़, पथराव समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से तोड़फोड़ व पथराव करने वाले 100 लोगों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के माझा राठ गांव के रहने वाले देव नरायन यादव की पुलिस कस्टडी में मौत से गुस्साए लोगों ने शव पहुंचने के बाद बुधवार को पुलिस कर्मियों की पिटाई समेत तोड़फोड़ की थी। नवाबगंज के उपनिरीक्षक पवन गिरि ने विद्युत उपकेंद्र के पास तोड़फोड़ करने व पथराव करने के आरोप में 11 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। कोतवाली नगर के मालवीय नगर के रहने वाले एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस पलटने के आरोप में चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से तोड़फोड़ व पथराव करने वाले 100 लोगों की पहचान कर ली है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सुड्डू की हालत नाजुक रेफर की तैयारी
गोंडा। जैतपुर में झोलाछाप की हत्या के आरोप में माझा राठ गांव के रहने वाले देव नरायन यादव उर्फ देवा के साथ ही पुलिस ने जैतपुर के रहने वाले सुड्डू चौहान, जैतपुर के ही पन्नालाल व दुर्गेश को पूछताछ के लिए उठाया था। देवा की मौत के बाद पुलिस ने सभी को 14 सितंबर की रात छोड़ दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस की सख्ती से सुड्डू की हालत बिगड़ गई तो अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक है। चिकित्सकों ने उसे रेफर करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
राकेश सिंह बने नवाबगंज के कार्यकारी कोतवाल
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पीआरओ राकेश सिंह को थाना नवाबगंज का कार्यकारी प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे तेज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए। तभी से यहां प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी खाली थी। (संवाद)