फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police cadets will take charge of law and order in villages

पुलिस कैडेट गांवों में कानून-व्यवस्था का संभालेंगे मोर्चा

Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police cadets will take charge of law and order in villages
गोंडा राजकीय हाईस्कूल त्यौरासी में पुलिस स्टूडेंट को कैडेट के बारे में जानकारी देते नोडल अधिकार - फोटो : GONDA
गोंडा। स्कूलों के छात्रों को सोशल पुलिसिंग के तरीके बताए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 499 इंटर व हाईस्कूल में पुलिस स्टूडेंट कैडेट को प्रशिक्षित किया जा रहा है। छात्रों के सहारे पुलिस की व्यवस्था को जनता के बीच पहुंचाने की पहल पुलिस विभाग ने शुरू की है। पुलिसिंग सिखाने के लिए छात्रों को थानाध्यक्ष शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका हाइस्कूल त्योरासी परसपुर में केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्टूडेंट पुलिस कैडेट का प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। थाना परसपुर के नामित थाना नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा ने सामाजिक कुरीतियों के बारे में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। आत्मसुरक्षा के विभिन्न तरीके बताये गए और बच्चों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाये गए। यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया और उसका पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अपने आस पास हो रहे विभिन्न अपराधों को छिपायें नहीं उसको बतायें। अपराधों के बारे में अभिभावक के साथ शिक्षकों और पुलिस को भी बताएं। अपराध रोकने में छात्रों की भूमिका अहम है। थाना नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सबसे पहले शासन के हेल्पलाइन नंबरों 1090, 100, 112 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी। बच्चों को नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने ले लिए बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ऋषि कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed