फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,award

अंजू, ज्योत्स्ना व हरिनाथ बने बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ

Tue, 05 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
police,award
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनसूचना प्रकोष्ठ में तैनात मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षियों ने जनसुनवाई में आयी पीड़ित महिला को न्याय दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें ‘बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ’ चुना है। चिह्नित पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बीती 30 मार्च को कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पुलिस कार्यालय के जनसूचना प्रकोष्ठ में पहुंची। उसने बताया कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जन सुनवाई में तैनात महिला आरक्षी अंजू यादव व ज्योत्स्ना व सौम्य गौरव ने पीड़िता से वार्ताकर तत्काल पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र को अवगत कराया। प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाल को मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। इसके बाद नगर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जन सुनवाई में तैनात पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्यवाही से पीड़िता को मिले त्वरित न्याय को देखकर पुलिस अधीक्षक ने भी सूचना प्रकोष्ठ में तैनात पुलिस कर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए हौसमुख्य आरक्षी हरिनाथ यादव, महिला आरक्षी ज्योत्स्ना सौम्य गौरव व अंजू यादव को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ चुनने के साथ ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed