फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PM directly interact with the women of the Swayam Sahayata Samooh group tomorrow

धनगर स्वयं समूह की महिलाओं से कल पीएम करेंगे सीधा संवाद

Wed, 24 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
PM directly interact with the women of the Swayam Sahayata Samooh group tomorrow
गोंडा में हलधरमऊ के धननगर में स्वयसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई नर्सरी देखने के बाद म - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत संचालित जिले की 11 महिला स्वयं सहायता समूह ने करीब 20 लाख पौधों की नर्सरी तैयार कर न सिर्फ इतिहास रचा है, बल्कि 15 अगस्त से पौध रोपण के शुरू होने वाले अभियान को गति मिलेगी। इन्हीं समूहों में कमालपुर का धनगर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पीएम नरेंद्र मोदी 26 जून को सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 11 स्वयं सहायता महिला समूहों का गठन किया गया। इसमें हलधरमऊ ब्लॉक के कमालपुर सहित मनकापुर में पांच, इटियाथोक में तीन, बेलसर में एक और छपिया में एक समूह संचालित है। हलधरमऊ ब्लॉक के कमालपुर में गठित इस समूह की अध्यक्ष विनीता पाल व कोषाध्यक्ष शीला हैं। फरवरी 2019 में समूह को एनआरएलएम के रिवाल्विंग फंड से 15 हजार रुपये दिए गए। फरवरी 2018 में ही समूह को मनरेगा से लिंक कर ग्राम पंचायत ने एक लाख रुपये खर्च कर नर्सरी लगवाई और समूह को संचालन के लिए दे दिया।
विज्ञापन

2019 में 40 हजार पौधे इस नर्सरी से तैयार किए गए और इन पौधों की खरीदारी हलधरमऊ व इटियाथोक ब्लॉक में हुई। इससे धनगर समूह को 3.5 लाख रुपये का फायदा हुआ। इसके बाद इसी पैसे को लगाकर समूह की महिलाओं ने इस बार 1.5 लाख पौधे तैयार किए हैं। एनआरएलएम के प्रबंधक नीलांबर व अंबिका ने बताया कि इसी तरह अन्य दस समूह भी नर्सरी से 15 से 20 लाख पौधे तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 लाख पौधों की है जरूरत
गोंडा में सरकारी नर्सरी बहुत कम है। समूह के माध्यम से पहले से संचालित नर्सरियों को बढ़ाने के लिए वहां पर स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया और समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मनरेगा से लिंक कर दिया गया। हर साल 15 अगस्त से पौध रोपण का अभियान चलाया जाता है। इस बार भी जिले में 75 लाख पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए समूह की नर्सरियों व सरकारी नर्सरियों से पौधों की खरीदारी की जाएगी । इससे समूह की महिलाओं को फायदा होगा और वे स्वावलंबी बनेंगी।
डीएम व सीडीओ ने तैयारियों को लेकर लिया जायजा
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बुधवार को विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत कमालपुर ग्राम पंचायत के गड़रियन पुरवा में वीडियो लिंक एवं वेबसाइट के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम रोजगार परक योजनाओं, ऋण वितरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास के शुभारंभ के अवसर पर धनगर महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से संवाद कार्यक्रम के आयोजन एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की सभी तैयारियों एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने धनगर महिला स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारियों एवं सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किए गए कार्य, वार्षिक योजना तथा गांव तथा क्षेत्र के लिए सामाजिक पहलुओं एवं दायित्व के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। इस दौरान सीडीओ शशांक त्रिपाठी, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र प्रजापति, खंड विकास अधिकारी हलधरमऊ तथा अन्य संबंधित अधिकारी व उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed