{"_id":"e05c2376f35a4f666f962802d437ceef","slug":"players-won-medals-in-taekwondo-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फतेहगढ़ साहेब में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने गोंडा का परचम लहराया है। जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के बैनर तले भाग लेने गए खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक पर कब्जा कर गोंडा का मान बढ़ाया है।
एसोसिएशन के प्रशिक्षक प्रत्यूषराज ने बताया कि 16वीं सब जूनियर, 17वीं जूनियर तथा 18वीं सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वंदना मिश्रा ने 35-38 किलोग्राम भार वर्ग में पूना, भोपाल, जयपुर, हैदराबाद के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
अर्षिता सिंह ने 41-44 किलोग्राम भार वर्ग में पटना, भोपाल, हैदराबाद व शिलांग के खिलाड़ियों को हरा कर रजत पदक अर्जित किया। पूजा सिंह ने 44-48 किलोग्राम भार वर्ग में पूना, हैदराबाद व जयपुर के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
38-41 किलोग्राम भार वर्ग में शिलांग, हैदराबाद व मेघालय के खिलाड़ियों को हराकर दीक्षा चौधरी तथा 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में हैदराबाद, शिलांग व जयपुर के खिलाड़ियों को परास्त कर ऐश्वर्या कसौंधन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पदक जीत कर वापस आने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या रीता निगम, डीके त्रिवेदी, यूके सिंह, रुकैया अंसारी, अमरीश प्रताप सैनी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएचए नकवी आदि ने खुशी जताई है।