फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Phulwaria bypass should not be closed

फुलवरिया बाईपास न किया जाए बंद

Tue, 25 Aug 2015 11:17 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रोड से बहराइच रोड पर निकलने वाले फुलवरिया बाईपास पर रेल महकमे की ओर से गार्डर लगाकर सड़क बंद किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र देकर बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट लगवाकर आवागमन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज बहादुर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सिरसिया, दल्लीपुर, गोपालपुर, हासडीह व बैजपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि गोंडा रोड से बहराइच रोड को सीधा जोड़ने के लिए किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन अधिग्रहीत करके फुलवरिया बाईपास का निर्माण किया गया था। इसी मार्ग से कचहरी, कलेक्ट्रेट व विकास भवन आदि भी जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास की ओर से ही लोग कलेक्ट्रेट व कचहरी आते-जाते थे। बाईपास पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल महकमे की ओर से गार्डर लगाकर सड़क को बंद किया जा रहा है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को कलेक्ट्रेट, कचहरी या विकास भवन आने के लिए बाजार होकर आना पड़ेगा।

ऐसे में जहां लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी वहीं बाजार में जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट लगवाकर सड़क पर यातायात व्यवस्था जारी रखा जाए।


मांगपत्र सौँपते समय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ चिंतामणि, त्रिलोकीनाथ, रामकरन, सहदेव, राम नरेश, राजू यादव, धनीराम, विजय यादव, राम किशोर वर्मा व प्रदीप कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed