{"_id":"68bb2425ec9b2a70bc0469fe","slug":"pet-starts-today-at-18-centers-preparations-complete-gonda-news-c-100-1-gon1003-143401-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 केंद्रों पर पीईटी आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 केंद्रों पर पीईटी आज से, तैयारी पूरी
Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राजकीय इंटर कॉलेज समेत 18 केंद्रों पर शनिवार व रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जाएगी। दो दिन में चार पालियों में 29,184 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, भैया राघवराम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राधाकुंड, फातिमा स्कूल सरकुलर रोड, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज अयोध्या रोड, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज सेमरा कॉलोनी, मारवाड़ इंटर काॅलेज साहबगंज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मालवीयनगर, सेठ जयपुरिया स्कूल अयोध्या रोड, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सिविल लाइंस सहित जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि दोनों दिन सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 7,296 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने पीईटी को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन निगम ने परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसों के संचालन की तैयारी की है। एआरएम कपिल देव का कहना है कि परिवहन निगम की तैयारी पूरी है। एसपी विनीत जायसवाल ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है।
पीईटी के लिए रेलवे चलाएगा अनारक्षित विशेष ट्रेनें
गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा के रास्ते गोमतीनगर व गोरखपुर के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन तीन फेरों में किया जाएगा। गोमतीनगर-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन (05028) छह और सात सितंबर को गोमतीनगर से रात 07:45 बजे रवाना होगी। यह बाराबंकी, बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज होते हुए रात 10:05 बजे गोंडा पहुंचेगी। वहां से मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकते हुए देर रात 01:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-गोमतीनगर अनारक्षित परीक्षा विशेष (05027) छह, सात और आठ सितंबर को गोरखपुर से सुबह 03:25 बजे चलकर सुबह 06:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से अपने स्टॉपेज के स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 09:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। (संवाद)