{"_id":"68b9d9194ace19b5cb041df6","slug":"pet-from-tomorrow-at-18-centers-preparations-complete-gonda-news-c-100-1-gon1003-143328-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 केंद्रों पर पीईटी कल से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 केंद्रों पर पीईटी कल से, तैयारी पूरी
Thu, 04 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा को लेकर निर्देश देतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग
गोंडा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज समेत 18 केंद्रों पर छह व सात सितंबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति, यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि आगामी शनिवार व रविवार को सुचारू रूप से परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 7,296 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन चार पालियों में 29,184 अभ्यर्थी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देंगे।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यातायात की समुचित व्यवस्था समेत संबंधित अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले गेट बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अपने साथ प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड व नवीनतम दो फोटो जिसके पीछे अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक और परीक्षा तिथि लिखना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल व घड़ी पर प्रतिबंध
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर नीला व काला पेन ले जाने की अनुमति दी जाएगी। कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, कलाई घड़ी समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाएगी।
परीक्षार्थियों के लिए 20 बसें चलाएगा रोडवेज प्रबंधन
गोंडा। रोडवेज के आरएम अरविंद कुमार ने बताया कि छह व सात सितंबर को पीईटी में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए 20 बसें चलाई जाएंगी। जिले के तमाम परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र सीतापुर बनाया गया है। अंबेडकरनगर के तमाम परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र गोंडा में है। इसलिए इन दोनों जिलों के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बसें भी बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व गोरखपुर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए भी बसें तैयार की गई हैं। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए निगम ने छह व सात सितंबर को कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही रोडवेज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 9415091212 है। (संवाद)