{"_id":"e694686032f6ce620973aeb07a24bad5","slug":"performed-by-trainee-teachers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षक लामबंद हो गए हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को बीआरसी बदलपुर में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग की।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण लेना था। प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्ति होनी थी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में अधिकांश प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण जुलाई माह में ही पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक उन्हें स्कूलों में नियुक्ति नहीं मिली है। मौलिक नियुक्ति के प्रति शासन-प्रशासन की उदासीनता से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को बीआरसी बदलपुर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को तत्काल मौलिक नियुक्ति दिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर अनुराग पांडेय, अनिल वर्मा, रोहित, परमेंद्र, प्रीति सिंह, चांदनी मौर्य, अंकित पाल, पूजा सिंह सहित तमाम प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।