फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People get inspired by the ideals of Vallabhbhai

वल्लभ भाई के आदर्शों से प्रेरणा लें लोग

Sat, 31 Oct 2015 10:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
जिले में कई स्थानों पर शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। आयोजित गोष्ठियों में देश को अखंड बनाने में पूर्व गृह मंत्री के योगदान को अभूतपूर्व उनके व्यक्तित्व व विचार की सराहनीय चर्चा की गई। इस दौरान लोगों से सरकार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य निष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिये स्वयं को समर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बहराइच रोड स्थित कुष्ठ सेवा आश्रम पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की गई।

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. ओंकार पाठक की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता डॉ. विश्वदीपक त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसएन चतुर्वेदी ने आचार्य नरेंद्र देव, इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रसंग छात्र-छात्राओं को सुनाए और इन महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

गोनार्द लान में सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी व संचालन विष्णुप्रताप नरायन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed