{"_id":"5762e6544f1c1bf94111c15c","slug":"people-angry-at-not-getting-power","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली न मिलने से गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से गुस्साए लोग
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आवास विकास और झंझरी उपकेंद्र से संचालित तमाम इलाकों में बिजली न आने से नाराज लोगों ने गुरुवार को शहर में तीन जगहों पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जिससे गोंडा-उतरौला, फैजाबाद व महराजगंज मोहल्ले में पूरे दिन जाम की नौबत बनी रही।
आक्रोशित लोगों का कहना था कि बीते सोमवार से उनके घरों की बिजली गुल है, जिसे पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी अब तक ठीक नहीं कर पाए हैं। वहीं, बुधवार की रात आवास विकास की बिजली बहाल होने के बाद एक बार फिर से सबस्टेशन की लाइन फेल हो गई। इस कारण यहां करीब दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
सोमवार को जिले में आई आंधी से ग्रामीण इलाकों की बिजली तो पहले से ही गुल चल रही है। ऊपर से शहर के भी कई मोहल्ले इससे प्रभावित हैं। बुुधवार को मोहल्लेवासियों के किए गए प्रदर्शन के बाद पावर कॉरपोरेशन ने 52 घंटे बाद जैसे ही आवास विकास उपकेंद्र की बिजली चालू की कि एक घंटे बाद उसकी लाइन फिर से फेल हो गई।
विज्ञापन
जिससे यहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे बिजलीघर पहुंच गए। जहां इन लोगों ने पावर कॉरपोरेशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद लाइन को फिर से चालू कर दिया गया। लेकिन गुरुवार की सुबह फिर से बिजली को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शहर में ही लोगों ने तीन जगहों पर जाम लगा दिया। पहला जाम महराजगंज मोहल्ले में लगा, जबकि दूसरा गोंडा-उतरौला रोड और तीसरा फैजाबाद रोड पर।
आक्रोशित लोगों ने शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय अवर अभियंता, एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद शहर में बंद पड़े कुछ इलाकों की बिजली तो पावर कॉरपोरेशन ने देर शाम समाचार भेजे जाने तक चालू कर दी।
लेकिन अभी भी झंझरी व आवास विकास के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां की बिजली आपूर्ति अभी तक चालू नहीं हो पाई है। हालांकि उपखंड अधिकारी हर्षराज रस्तोगी का कहना है कि उनकी आवास विकास और झंझरी की 33 केवी की सभी लाइनें चालू हो गई हैं।
करबला और राजा मोहल्ला की 11 केवी लाइन भी उम्मीद है रात तक चालू हो जाएगी। जिसे ठीक करने के लिए लोग लगे हए हैं। जबकि एलटी लाइन के कुछ सेक्शन पोल टूटे होने की वजह से चालू नहीं हो पाए हैं, जिन्हें भी जल्द चालू कर दिया जाएगा।