{"_id":"68bc7845d48c35b4d40b406f","slug":"patients-are-troubled-by-the-chaos-in-chc-gonda-news-c-100-1-slko1026-143428-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएचसी में अव्यवस्था से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएचसी में अव्यवस्था से मरीज परेशान
Sat, 06 Sep 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बदइंतजामी खुलकर सामने आई। दोपहर एक बजे तक कुल 595 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल मरीजों से खचाखच भरा होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा।
दोपहर में अस्पताल के कार्यालय का ताला बंद मिला। इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ नर्स नहीं थी। वार्ड बॉय आशू मरीजों का उपचार कर रहे थे। माधुरी, मंजू, सुनीता, निर्मला ओपीडी कक्षों के बाहर फर्श पर बैठी रहीं। पेट दर्द से कराहती अंजू देवी (60) फर्श पर लेटी मिलीं।
दूरदराज से पहुंचे मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ा। मरीज संजय पांडेय, जगराम, सूर्यनाथ व हर्षिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सुबह 11 बजे के बाद रक्त का नमूना लेना बंद कर दिया जाता है। ऐसे में मजबूर होकर मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जाना पड़ता है, जहां उनसे मनमाना शुल्क वसूला जाता है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि एंटी स्नेक वेनम की 63 डोज, एंटी रैबीज वैक्सीन की 393 वायल, टिटनेस वैक्सीन 480 एंपुल समेत सभी प्रकार की दवाएं और ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी में दलालों का बोलबाला
अस्पताल परिसर और उसके आसपास निजी पैथोलॉजी केंद्रों के दलाल डेरा डाले रहते हैं। वे मरीजों का पर्चा बनवाने, डॉक्टर से चेकअप कराने से लेकर बाहर की दवा और रक्त जांच कराने तक के लिए ले जाते हैं। शनिवार को भी डॉक्टर द्वारा कुसुम के सरकारी पर्चे के साथ सादे पर्चे पर बाहर की दवा लिखी गई।