{"_id":"627bf87ab2b9d543563e0069","slug":"patient-ultrasound-gonda-news-lko630150971","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन का फरमान, तीन दिन भी नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन का फरमान, तीन दिन भी नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
फोटो-14 गोंडा के महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के इंतजार में जमीन पर बैठी गर्भवती व अन्य महिलाए?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन का फरमान, तीन दिन भी नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड
गोंडा। एक ओर सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्देश देते हुए लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं, दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल मेें तैनात जिम्मेदारों पर फरमान का कोई असर नहीं पड़ रहा है। यहां के रेडियोलॉजिस्ट पर डीएम का आदेश बेअसर दिख रहा है। बुधवार को अल्ट्रासाउंड का नियत दिन होने के कारण कई गर्भवती जमीन पर बैठे रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार करती रहीं। लेकिन पूरे दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला नहीं खुला।
जिला महिला अस्पताल मेें पहले सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किया जाता था। पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं का दर्द देखते हुए सप्ताह में छह दिन अल्ट्रासाउंड किए जाने आदेश दिया। मनकापुर सीएचसी अधीक्षक व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके राय को प्रत्येक कार्यदिवस महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाने का आदेश दिया गया, लेकिन डीएम के आदेश से नाराज रेडियालॉजिस्ट सोमवार व बुधवार को अस्पताल नहीं आए। बुधवार को जिला अस्पताल आईं गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ा। महिलाएं दोपहर तक अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलने का इंतजार करती रही। भीड़ अधिक होने से इन्हें जमीन पर बैठकर रेडियोलॉजिस्ट की राह देखनी पड़ी लेकिन वह नहीं आए। मायूस होकर बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाकर इलाज करवाया।
रेडियोलॉजिस्ट के इंतजार में बैठी बभनान से आई रामावती ने बताया कि उसकी बहू को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा था। पहले बुधवार को हो जाता है, लेकिन आज अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा है। अब बाहर ही कराना पड़ेगा। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने बाहर से छह सौ रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराया। नियत दिन पर अल्ट्रासाउंड न होने से करीब दो दर्जन से अधिक गर्भवती व अन्य महिलाओं को भटकना पड़ा। वहीं कुछ ने बाहर पैथालॉजी पर छह सौ रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने बताया कि जिलाधिारी ने डॉ. ऐके राय को प्रत्येक कार्यदिवस पर अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश दिया गया है। यदि अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है तो संबधित से जवाब मांगा जाएगा।