फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patience, restraint, knowledge, charity and courage are essential for victory

Gonda News: विजय पाने के लिए धैर्य, संयम, ज्ञान, दान व साहस आवश्यक

Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Patience, restraint, knowledge, charity and courage are essential for victory
परसपुर में आरएसएस के पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। - संवाद
पसका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के पूर्वी उ.प्र. के प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार, माधव सदाशिवराव गोलवलकर, भारत माता, भगवान श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर माल्यार्पण एवं शस्त्र पूजन से किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल से परसपुर चौराहा, भौरीगंज मोड़ होते हुए आटा तक भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पथ संचलन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने संगठित शक्ति के बल पर धर्म की स्थापना की और रावण का नाश किया। इसी तरह मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया। उन्होंने कहा कि विजय प्राप्त करने के लिए धैर्य, संयम, ज्ञान, दान और साहस आवश्यक है। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, भुजंग प्रसाद, शिवकुमार, श्यामसुंदर, प्रवीण, सतीश, केपी सिंह, अरुण शुक्ल, प्रदीप पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघ के पथ संचलन में नगरवासियों ने किया पुष्पवर्षा
मनकापुर। आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को पंचायती मंदिर प्रांगण में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज प्रणाम और शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र में संघ की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों पर चर्चा हुई। जिला प्रचारक रवि सिंह ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और भारतीय संस्कृति व सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए अनुशासित कदमताल के साथ पथ संचलन किया। आजाद नगर, पटेल नगर, उतरौला रोड, रफीनगर, चौक बाजार, जवाहर नगर, नवीन सब्जी मंडी, गांधी नगर और शास्त्रीनगर रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए पथ संचलन पुनः पंचायती मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक रमापति शास्त्री, बाबूलाल शास्त्री, वेदप्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, दुर्गेश सोनी, श्रवण शुक्ल, नीलम पाठक, संतोष कसौधन, भगवत शरण गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed