{"_id":"615492758ebc3e06186027b5","slug":"passengers-pockets-getting-loose-due-to-fare-hike-gonda-news-lko5978319121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के बदले रूट: किराए में बढोत्तरी से ढीली हो रही यात्रियों की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के बदले रूट: किराए में बढोत्तरी से ढीली हो रही यात्रियों की जेब
विज्ञापन
गोंडा के रोडवेज बस स्टाफ पर खड़ी बसें।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। करनैलगंज के सरयू पुल के बीम धंसने से रोडवेज की बसों के रूट बदल दिए गए। अब बसों को पहले से कई किलोमीटर अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लखनऊ जाने व आने वालों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है। इसके साथ परिवहन निगम ने किराया भी बढ़ा दिया है। बढ़ा किराया यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
परिवहन निगम की बसों से गोंडा से लखनऊ की यात्रा करने वाले यात्रियों को सरयू पुल का रास्ता बंद होने से पहले तकरीबन ढाई घंटे में बसें पहुंचाती थीं। मगर पुल का रास्ता बंद होने के बाद से रोडवेज लखनऊ रूट में बदलाव कर दिया है।
परिवहन निगम ने लखनऊ के लिए अलग-अलग तीन रूट निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही हर रूट के किराए में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा अब कई गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने गोंडा से करनैलगंज होते हुए हुजूरपुर कैसरगंज के रास्ते जरवल से लखनऊ तक की यात्रा करना यात्रियों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। करनैलंज से हुजूरपुर मार्ग पर तकरबीन छह किलोमीटर तक सड़कें टूटी तो हैं ही साथ में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। छह किलोमीटर की यह दूरी यात्रियों को दर्द दे रही है।
साधारण बसों में 1.05 तो एसी बसों में 1.57 प्रति किलोमीटर किराया
परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया प्रति किलोमीटर दूरी के हिसाब से तय कर रखा है। इनमें साधारण बसों व एसी बसों को अलग-अलग किराया निर्धारित है।
साधारण बसों मेें यात्रा करने वाले यात्रियों को 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होता है। इसके साथ ही एसी बसों से गन्तव्य तक आने जाने वालों को 1.57 रुपये प्रति किलोमीटर किराया चुकाना पड़ता है।
गोंडा से लखनऊ रोडवेज बसों से जाने वाले यात्री सरयू पुल का रास्ता बंद होने से पहले गोंडा से कैसरबाग 123 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। लखनऊ तक पहुंचने के लिए यात्रियों को साधारण बसों का 142 रुपये किराया देना पड़ता था। जबकि एसी बसों का 198 रूपए देना पड़ता था। यही किराया लखनऊ से गोंडा आने के लिए भी निर्धारित था।