फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   paska sukar fate

पसका सूकर खेत महोत्सव में होगा 37वां रामायण मेला

Tue, 07 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
paska sukar fate
परसपुर (गोंडा)। श्रीतुलसी जन्म भूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 37 वां राष्ट्रीय रामायण मेला एवं सूकरखेत महोत्सव का आयोजन 9 से 10 जनवरी तक पसका सूकरखेत में किया गया है। जिसमें रामचरित मानस पाठ, श्रीसीताराम नाम संकीर्तन, भजन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

न्यास के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने खुद रामचरित मानस के बालकांड में लिखा है। मैं पुनि निज गुरु सन सुनी, कथा सो सूकरखेत। इसी सरयू-घाघरा संगम त्रिमुहानी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास जी ने बाल्यकाल में अपने गुरु नरहरिदास जी महाराज से रामकथा सुनी थी।
विज्ञापन

जहां 9 व 10 जनवरी को 37 वां राष्ट्रीय रामायण मेला एवं सूकरखेत महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में श्रीराम चरित मानस पाठ, श्रीसीता रामनाम संकीर्तन, भजन सहित अनेक आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसमें अनेक स्थानों से संत-महात्मा, विद्वतवृंद, कवि गण आकर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लिये लोगों को आमंत्रित किया गया है। 9 जनवरी सायंकाल 5 बजे पतित पावनी मां सरयू की आरती के बाद पसका सूकरखेत महोत्सव मेला का शुभारंभ हो जाएगा। 10 को सायं 5 बजे राष्ट्रीय रामायण मेला का समापन होगा। मेला में प्रतिदिन भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed