{"_id":"5f3ff8b38ebc3e4adf3fad8d","slug":"panic-crocodile-in-kuano-river-scares-area-gonda-news-lko536161530","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
गोंडा के कुआनों नदी में आए मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ा।
- फोटो : GONDA
खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे क्षेत्र के कुआनो नदी के कूरेखूट घाट पर मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र व आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।
खोड़ारे क्षेत्र में स्थित कुआनो नदी के कूरेखूट घाट पर दौलतपुर ग्रांट के मछुआरे गुरुवार की शाम तकरीबन छ: बजे मछली पकड़ रहे थे। तभी उनके जाल में अचानक मछलियों के साथ एक मगरमच्छ फंस गया। मछुआरों को लगा कि शायद उनके हाथ कोई बहुत बड़ी मछली लग गई, लेकिन जाल बाहर नहीं आ रहा था तब उन्होंने अपने जाल को अन्य मछुआरों की मदद से बाहर खींचा तो जाल देखते ही सभी दहशत में आ गए।
जाल में एक मगरमच्छ फंसा हुआ था। मगरमच्छ मिलने की सूचना पर नदी किनारे व घाट के आसपास रहने वाले तमाम लोग नदी पर पहुंच गए, नदी में मगरमच्छ मिलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सजिंदर मिश्रा ने बताया कि मामला नदी के उस पार का है, जो जनपद सिद्धार्थनगर में है। सूचना पर सिद्धार्थ नगर के वन विभाग की टीम वहां पहुंची थी, मगरमच्छ को अपने साथ ले गई है।