फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pandindayal was the pioneer of Integral Humanism

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं दीनदयाल

Thu, 11 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pandindayal was the pioneer of Integral Humanism
गोंडा। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा समेत अन्य संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव रामकृष्ण तिवारी ने गुरुवार को संस्थान में स्थित प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एकात्म मानववाद के सच्चे प्रणेता थे।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने नवीन गल्ला मंडी स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला प्रभारी ने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 251 व 252 में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि पंडित दीनदयाल ने एकात्म मानववाद की जिस विचारधारा को जीवित किया था, उसी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हित को समर्पित रहा। पंडित दीनदयाल अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहली पंक्ति में लाना चाहते थे। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने भाजपा कार्यालय पर दो महत्वपूर्ण बैठकें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडल प्रभारी महेश तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक करके उस ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाना अति आवश्यक है। इससे बूथ समिति सक्रिय होगी, साथ-साथ आगामी चुनाव के लिए भी हितकर होगा। मौके पर रमाकांत तिवारी, पीयूष मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, डॉ. रंजन शर्मा, अरुण शुक्ला, राजा बाबू गुप्ता, राजेश रायचंदानी सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed