फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outstanding cane price paid

बकाया गन्ना मूल्य का हो भुगतान

Mon, 16 Nov 2015 11:28 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान यूनियन ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर चीनी मिल चलने से पहले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने की मांग की गई। शीघ्र ही गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

डीएम को सौंपे गये ज्ञापन के जरिये यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा है कि नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ही नहीं किया गया।
विज्ञापन


किसान गन्ना मूल्य पाने के लिए चीनी मिल प्रबंधन का चक्कर काट रहे हैं। किसान यूनियन के नेताओं ने नये सत्र में चीनी मिल चलने से पहले बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान, नये सत्र में 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किये जाने तथा न्याय पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न की गई तो धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम  किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपते समय यूनियन के जिला सचिव दीनानाथ, दद्दू उपाध्याय, राजू पांडेय, छेदीराम व मनोज कुमार आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed