फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Outcry over water shortage at the women's hospital

Gonda News: महिला अस्पताल में पानी के लिए मचा हाहाकार

Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Outcry over water shortage at the women's hospital
जिला महिला अस्पताल में नगर पालिका के टैंकर से पानी लेती महिला। - संवाद
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों पानी का संकट मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ा रहा है। अस्पताल का सबमर्सिबल पंप आठ दिन में दो बार खराब हो चुका है। बुधवार को मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार शाम को पंप फिर खराब हो गया। इससे पेयजल के साथ शौचालयों में भी पानी की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल नगर पालिका के टैंकर से अस्पताल में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रथम तल पर भर्ती बहू को देखने आए महादेवा निवासी मोहम्मद जमील ने बताया कि यहां पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। शौचालय जाने में भी परेशानी हो रही है। बाहर से बोतल खरीदकर पानी लाना पड़ रहा है। करनैलगंज की सोना देवी भी नगर पालिका के टैंकर से पानी भरती मिलीं। उन्होंने बताया कि बहू भर्ती है और परिवार के अन्य लोग भी साथ हैं। खाना खाने के बाद ऊपर पानी नहीं मिला तो टैंकर से पानी लेने नीचे आना पड़ा। अस्पताल के ईएमओ डॉ. हितेश कुरील के पास भी पानी की बोतल रखी थी। उन्होंने बताया कि पीने के लिए घर से पानी लाना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों के लिए भी पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

एक-दो दिन में खराब हो जाता है पंप
सीएमएस डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि पंप की दो बार मरम्मत कराई जा चुकी है लेकिन एक-दो दिन चलने के बाद फिर खराब हो गया। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए नगर पालिका का टैंकर मंगवाकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पंप को जल्द ठीक कराने के साथ पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed