फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   organizations fast movement

संगठनों ने तेज किया आंदोलन

Sun, 15 Nov 2015 10:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
एक कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या के मामले में शिक्षक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से नाराज जनसंगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद शिक्षक पर कार्रवाई न करने से खफा विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने 11वें दिन भी अनशन जारी रखा।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले एक कॉलेज की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें उसने सुसाइड नोट में तीन शिक्षकों को दोषी ठहराया था।

इस प्रकरण ने तूल पकड़ा तो पूरे जिले में आंदोलन का रूप ले लिया। पुलिस ने जनता के दबाव में आकर तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, लेकिन एक शिक्षिका की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। लेकिन कार्रवाई न होते देख विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आंदोलन में सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ जन संगठन भी शामिल हो गए।

 रविवार को आम आदमी पार्टी, विश्व गायत्री परिवार, अधिवक्ता संघ, मशाल सेना, परसपुर विकास मंच, भारतीय किसान यूनियन, स्कीम वर्कर यूनियन, क्रांतिकारी मोर्चा, भूतपूर्व सैनिक संघ, पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, बजरंग दल, शिक्षक महासभा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित कई संगठन इसमें शामिल हो गए हैं।


इन संगठनों की मांग है कि शिक्षिका को गिरफ्तार किया जाए तथा दोषी प्रधानाचार्य को तत्काल हटाया जाए। रविवार को अनशन पर रुचि मोदी व संतोष पांडेय बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed