{"_id":"6140c1e98ebc3e84795e3ff3","slug":"orders-for-recovery-from-those-who-rigged-the-construction-of-panchayat-building-gonda-news-lko5955304122","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वाले सचिवों से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वाले सचिवों से वसूली के आदेश
विज्ञापन
गोंडा। डीएम मार्कंडेेय शाही ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों का मानकविहीन निर्माण कराने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही वसूली के आदेश जारी किए हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी ने विकास खंड परसपुर की ग्राम पंचायत नंदौर रेती, बेलसर- तरबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत विशुनपुर, मनकापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बनकसिया, कटरा बाजार गौरवाकला, कर्नलगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत मुंडेरवा व ग्राम पंचायत जहंगिरवा, इटियाथोक ब्लाक की ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज तथा वजीरगंज की ग्राम पंचायत डल्लापुर में पंचायत भवनों के निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
डीएम ने पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर इन्हें क्रियाशील कराने व जिन कार्यों में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है उनमें दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही सम्पादित करने तथा दुर्विनियोग की गई धनराशि की वसूली के सम्बन्ध में वसूली कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मण्डलीय कंसलटेन्ट द्वारा जनपद के विकासखण्ड मनकापुर की ग्राम पंचायत वीरेपुर, हरना टायर, सिसवा कलेनिया, तामापार जगन्नाथुपर, बल्लीपुर एवं पेरीपोखर में निर्मित सामुदायिक शौचालयों में गड़बड़ी, जिओ टैगिंग न कराने वाले सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश दिए हैं।