फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Order to register a case against former block pramukh and four others

Gonda News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख व चार पर केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 07 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Order to register a case against former block pramukh and four others
गोंडा। दामाद को अपशब्द कहकर मारने, जान से मारने की धमकी देने और जान से मारने के प्रयास के मामले में न्यायालय ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सास, ससुर, पत्नी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश नगर कोतवाल को दिया है।
विज्ञापन

शहर के राजा मोहल्ला निवासी विकास सोनी ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 21 फरवरी 2015 को उनकी शादी वजीरगंज निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संगीता सोनी की बेटी साक्षी सोनी से हुई थी। उनके एक बेटा है। कुछ समय बाद साक्षी जब मायके गई तो अपने गहने, कपड़े के साथ ही उनके सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र भी चुरा ले गई। शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगने पर साक्षी ने 17 अक्तूबर 2019 को सुबह 09:30 बजे शहर के मुन्नन खां चौराहे पर बुलाया। फिर पराग डेयरी के पास आने को कहा। वहां पहुंचने पर साक्षी सोनी, उसकी मां व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संगीता सोनी, पिता अमृतलाल सोनी, भाई रवि सोनी और चाचा शिवालाल सोनी व उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे विकास को गंभीर व जानलेवा चोटें आईं।
विज्ञापन

आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देकर असलहा लहराते हुए भाग गए। विकास के मुताबिक वारदात की सूचना नगर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सुनवाई के दौरान मामले के तथ्य, साक्ष्य व परिस्थितियों को देखते हुए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी नवीन ने नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओंं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिला है। सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed