फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opposition to exemption to protesting wrestlers

Gonda News: धरना देने वाले पहलवानों को छूट का विरोध

Fri, 23 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to exemption to protesting wrestlers
नवाबगंज में प्रदर्शन करते पहलवान। - संवाद
गोंडा। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विरोध करने वाले पहलवानों को छूट देने का विरोध शुरू हो गया है। छूट खेल मंत्रालय तथा ओवरसाइट कमेटी ने दी है। इसकी जानकारी होने पर नंदिनीनगर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

नंदिनीनगर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के कोच प्रेमचंद यादव ने बताया कि आगामी महीनों में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप होनी है। जिसको लेकर भारतीय पहलवानों का चयन ट्रायल चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छह पहलवानों को ओवरसाइट कमेटी व खेल मंत्रालय ने चयन ट्रायल में छूट दी है। उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल में भारत के युवा व नए पहलवानों को चार बार ट्रायल देना है। उसमें से जो पहलवान प्रथम स्थान हासिल करेगा, उससे इन पहलवानों की कुश्ती कराई जाएगी। इसी आधार पर उन्हें एशिया चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलता। सरकार के इस फैसले का देशभर के पहलवान विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

नंदिनीनगर में धरना-प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने कहा- जिन छह पहलवानों ने पूरी दुनिया में भारतीय कुश्ती को बदनाम करने का काम किया, सरकार उनकी गलत मांगों के सामने झुक गई है। जबकि भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा बनाए गए इसी नियम पर इन पहलवानों ने धरना शुरू किया था। यहां धरना देने वाले पहलवानों में अनुराग चौधरी, निखिल मिश्र, अभिषेक सिंह, विकास यादव, मनीष यादव, अमित निषाद आदि ने कहा कि इससे युवा पहलवानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed