फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation of safe trains is the first duty: DRM

सुरक्षित ट्रेनों का संचालन पहला कर्तव्य: डीआरएम

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Operation of safe trains is the first duty: DRM
गोंडा। रेल मंत्रालय यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने में जुटा है। इसके साथ ही संरक्षित ट्रेनों के संचालन करना प्रथम कर्तव्य है। रेलवे के विकास की गति में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बात पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने शनिवार को मनकापुर से होते हुए रामघाट स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना आरंभ की है। इसी से साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से मनकापुर से अयोध्या रेलखंड पर स्थित रामघाट स्टेशन का विकास का शुरू किया गया है। इसी की प्रगति देखने के लिए शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के डीआरएम आदित्य कुमार अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से रामघाट स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने प्लेटफार्म, बुकिंग दफ्तर, यात्री प्रतीक्षालय व ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे उन्नयन एवं नवनिर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गतिशक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed