फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operation of buses on Karnailganj-Ayodhya route stopped

Gonda News: करनैलगंज-अयोध्या रूट की बसों का संचालन ठप

Thu, 04 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Operation of buses on Karnailganj-Ayodhya route stopped
गोंडा। रोडवेज प्रबंधन ने एक सितंबर से गोंडा से करनैलगंज होते हुए अयोध्या के लिए 42 सीटर दो बसें चलाई थीं। एक व दो सितंबर को दोनों बसों का इस रूट पर संचालन किया गया, लेकिन तीन सितंबर को मुख्यालय के आदेश पर इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इससे इस रूट के करनैलगंज, परसपुर, रगड़गंज, तरबगंज व दुर्जनपुर के लोगों की समस्या बढ़ गई। अब उन्हें अयोध्या की बस पकड़ने के लिए गोंडा डिपो या नवाबगंज जाना पड़ रहा है। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि दोनों बसें अब उतरौला से लखनऊ रूट पर लगाई गई हैं। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विवेक तिवारी, राकेश शुक्ल व हर्षित सिंह ने आरएम देवीपाटन को पत्र भेजकर करनैलगंज-अयोध्या रूट पर बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed