{"_id":"67cb2eeb41aa8a25f408ff7c","slug":"only-three-doctors-reached-the-opd-by-nine-oclock-gonda-news-c-100-1-gon1001-133841-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौ बजे तक सिर्फ तीन डॉक्टर पहुंचे ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौ बजे तक सिर्फ तीन डॉक्टर पहुंचे ओपीडी
Fri, 07 Mar 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीजों का दर्द बढ़ रहा है। दूरदराज से आने वाले मरीजों को घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार सुबह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान के निरीक्षण में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई। नौ बजे तक एक जेआर समेत मात्र तीन डॉक्टर ही ओपीडी में दिखाई पड़े। अन्य ओपीडी में न तो डॉक्टर दिखे और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने शुक्रवार सुबह आठ बजे विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। पैथाेलॉजी व ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के बाद नौ बजे विभिन्न ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान ईएनटी की एक ओपीडी में डॉ. आजफ हनफी उपचार करते मिले, लेकिन दूसरी ओपीडी खाली मिली। मेडिसिन की एक ओपीडी में जूनियर रेजीडेंट डॉ. राकेश तिवारी मरीजों का उपचार कर रहे थे। बाकी दो ओपीडी में भी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी नहीं दिखे। न्यूरो की ओपीडी में डॉ. ब्रजेश मिश्र उपचार कर रहे थे। बालरोग, आर्थो, डेंटल विभाग में कोई डॉक्टर नहीं थे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी पत्र भेजकर जवाब तलब किया जाएगा। निरीक्षण आख्या प्राचार्य डॉ. धंनजय श्रीकांत कोटास्थाने को भेजी गई है।