फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Only by staying healthy can daughters become invincible

Gonda News: स्वस्थ रहकर ही अपराजिता बन सकती हैं बेटियां

Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Only by staying healthy can daughters become invincible
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रुपईडीह में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में अति​थियों
रुपईडीह। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खरगूपुर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियों को अपराजिता बनने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। संतुलित खानपान और संयमित दिनचर्या से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराएं। शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर और मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। हरी सब्जियां, फल और विटामिनयुक्त भोजन लेने के साथ फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी। मासिक धर्म के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वार्डन सरिता सिंह, सचिव रमेश कुमार, ब्रजेश लता, वीना चौधरी, रिचा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सविता जायसवाल, श्रुति पटेल, रविनीश मिश्रा, जय कुमारी, प्रतिमा, सुशीला, अखिलेश और राजितराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल, विशेषज्ञ के जवाब
सवाल : खून की कमी दूर करने के लिए क्या करें? - अनंता, कक्षा आठ
जवाब : हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, गुड़ और आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ खाएं। विटामिन सी युक्त फल लेने से आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है। खून की कमी के लक्षण दिखने पर जांच कराकर डॉक्टर की सलाह लें।
सवाल : फास्टफूड खाने से किस तरह की समस्या होती है? - पूनम, कक्षा आठ
जवाब : फास्टफूड में अक्सर नमक, चीनी और अस्वस्थ वसा अधिक होता है। इसके नियमित सेवन से मोटापा, पाचन संबंधी समस्याएं और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। घर का ताजा और संतुलित भोजन बेहतर विकल्प है।
सवाल : सर्वाइकल कैंसर से कैसे बचाव करें? - शिक्षा, कक्षा सात
जवाब : एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है। टीका लगवाने की सही उम्र और समय के लिए स्वास्थ्यकर्मी से सलाह लें। आगे चलकर नियमित स्क्रीनिंग भी जरूरी है।

सवाल : मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें? - मुस्कान, कक्षा सात
जवाब : साफ पानी पिएं, ताजा भोजन करें, हाथों की सफाई रखें और मच्छरों से बचाव करें। बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
सवाल : मानसिक तनाव दूर करने के लिए क्या करें? - दिव्या, कक्षा छह
जवाब : नियमित दिनचर्या अपनाएं, पर्याप्त नींद लें, खेलकूद और योग के लिए समय निकालें। परेशानी होने पर माता-पिता, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed