{"_id":"618ab0224dc38e6bf23584ca","slug":"one-thousand-wrestlers-will-show-their-strength-in-the-wrestling-championship-gonda-news-lko6036989193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप: एक हजार पहलवान दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप: एक हजार पहलवान दिखाएंगे दम
विज्ञापन
गोंडा। सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की छठी मेजबानी के लिए नंदिनी नगर पूरी तरह तैयार चुका है। चैंपियनशिप में 1025 पहलवान कुश्ती में जोर आजमाइश करेंगे। तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 11 नवंबर से शुरू होगा।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण खुद नंदिनी नगर के आयोजन स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। चैंपियनशिप में पूरे देश के 29 टीमों से 1025 महिला, पुरुष पहलवान में जोर आजमाइश करेंगे। इस चैंपियनशिप में आने वाले पहलवानों के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पूनिया, रवि दहिया व अन्य ओलंपियन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य कोच प्रेम चंद्र यादव ने मंगलवार को बताया कि इस बार ओलंपिक व एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके दो सौ महिला पुरुष पहलवान समेत 1025 स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरेंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, रवि दहिया, एशियन में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी सरिता मोर, वर्ल्ड में ब्रांज मेडल विजेता गौरव बालियान, प्रवीण राणा, हरदीप जैसे पहलवान नंदिनी नगर के मैट पर उतरेंगे। नरसिंह यादव, साक्षी मलिक तथा पहली महिला ओलंपियन गीता फोगाट, सोनम, अंशू, दिव्या काकरान भी नंदिनी नगर पहुंच रही हैं।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि देश के 26 राज्यों व सेना, रेलवे को मिलाकर 29 टीमें चैंपियनशिप में भाग लेंगी। टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है। रेलवे, नागालैंड, मिजोरम, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की टीमें पहुंच चुकी हैं।
बुधवार तक सभी टीमें पहुंच जाएंगी। इसके अलावा सैकड़ों कोच व रेफरी चैंपियनशिप के संचालन के लिए पहुंच चुके हैं। ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल कुश्ती के दस-दस भार वर्गों में मुकाबले होंगे। टीमों के ठहरने की व्यवस्था कालेज में की गई है।
स्टार पहलवानों की व्यवस्था नगर पालिका मैरिज हाल में की गई है। चैंपियनशिप में महिला फ्री-स्टाइल तथा पुरुषों के फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती के एक साथ मुकाबले के लिए तीन अलग-अलग बनाए गए मैट पर किया जाएगा।
कोच प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि नंदिनी नगर के कुश्ती प्रशिक्षण के पहलवान राजवीर, संदीप तुलसी वर्ड मेडलिस्ट, हरदीप ओलंपियन, विशाल, अनूप को लेकर नंदिनी नगर काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि बजरंग पूनिया तथा रवि दहिया को छोड़ कर बाकी सभी अंतरराष्ट्रीय पहलवान नंदिनी के मैट पर उतरेंगे।